Published On : Sat, Sep 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

बैरिस्टर शेषराव वानखेड़े जयंती पर मनपा ने किया अभिवादन

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के प्रथम महापौर एवं पूर्व मंत्री बैरिस्टर शेषराव वानखेड़े की 106वीं जयंती के अवसर पर महापौर दयाशंकर तिवारी, उप महापौर मनीषा धावड़े ने बैरिस्टर वानखेड़े की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया।

इस अवसर पर अपर आयुक्त राम जोशी, उपायुक्त निर्भय जैन, राजेश भगत, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, जनसंपर्क अधिकारी मनीष सोनी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप खरडेनवीस, उप महापौर के निजी सहायक राजू भंडारकर आदि उपस्थित थे।

नागपुर महानगरपालिका की स्थापना के बाद 20 जुलाई 1952 को पहले महापौर चुने जाने के बाद बैरिस्टर शेषराव वानखेड़े ने 1954 और 1955 में दो और बार महापौर का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में भूमिगत सीवर, कन्हान जलापूर्ति परियोजना, गरीब छात्रों के लिए निःशुल्क प्राथमिक शिक्षा आदि योजनाएं प्रारंभ की गई जिसका शहर के विकास पर दूरगामी प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया। महाराष्ट्र के वित्त राज्य मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, ऐसे कई पदों पर उनहोंने महत्त्वपूर्ण कार्य किए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.