Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग छात्रा को युवक ने छेड़ा, गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: नाबालिग छात्रा का पीछा करके छेड़खानी करने वाले अपराधी को यशोधरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कुंदनलाल गुप्तानगर निवासी राहुल राजू हटेवार (22) है। 17 वर्षी य नाबालिग बारहवीं की छात्रा है। राहुल कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। वह छात्रा का पीछा करके आपत्तिजनक बर्ताव करता रहता था।

1 दिसंबर की सुबह छात्रा ट्यूशन जा रही थी। राहुल ने पीछा करके छात्रा को रोका। छात्रा को हाथ पकड़कर तू मुझे पसंद है मुझे तुझसे बात करना है न, मेरे साथ चल, इस आशय के विचार व्यक्त किए।

छात्रा द्वारा इनकार करते हुए नसीहत दिए जाने से आगबबूला राहुल ने आपत्तिजनक बर्ताव किया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी, जिसके पश्चात पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.