Published On : Wed, Dec 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नाबालिग से करवाया जा रहा था देह व्यवसाय, हुई पुलिस रेड

Advertisement

महिला दलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नागपुर: कोराड़ी पुलिस थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा से देह व्यवसाय करवाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक महिला दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि एक दंपत्ति की तलाश पुलिस कर कर रही है।

गोपनीय जानकारी मिलने के बाद बोगस ग्राहक भेजकर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते ने इस मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता का देहांत हो चुका है जबकि मां सब्जी बेचने का काम करती है। आरोपियों में पिंकी नागदेवे और पूजा तथा उसके पति अमोल का समावेश है।

आरोपियों ने पीड़ित छात्रा के परिवार की आर्थिक परेशानी का फायदा उठाते हुए इस छात्रा को अपने आर्थिक फायदे के लिए देह व्यवसाय के इस दलदल में फेंका था। छापामार कार्रवाई के दौरान दलाल पिंकी तो पुलिस के हाथ लग गई परंतु इस मामले में पूजा और अमोल फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। कोराडी स्थित जैन रेजीडेंसी अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारकर पिंकी के घर में ही इस मामले का पर्दाफाश किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.