Published On : Fri, May 1st, 2015

चंद्रपुर : विवाद में युवक की हत्या, 4 गिरफ्तार

Advertisement


चंद्रपुर।
मामूली विवाद के चलते चार युवकों ने एक को मौत के घाट उतार दिया. यह घटना बुधवार की रात 9 बजे स्थानीय घुटकाला वार्ड में हुई. घुटकाला निवासी सरफराश उर्फशाहरुख सैयद गब्बर (27) मृतक है. इस घटना से परिसर में कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया था. पुलिस ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सरफराश आपराधिक प्रवृत्ति का था. उसके खिलाफ थाने में पहले ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे. उसकी गुंडा प्रवृत्ति की वजह से नागरिक परेशान थे. कई बार उसका वार्ड के अन्य युवाओं के साथ विवाद भी हुआ. बुधवार को भी शाहरुख का मातंग वार्ड निवासी संदीप डोंगरे (22), कार्तिक सालवे (22), राजेश वाघमारे (19) और पंकज गजभिये से विवाद हुआ. इस दौरान उसने इन चारों को धमकाया. इसकी शिकायत इन चारोंने उसके मामा से की. मामा से अपने भांजे को समझाने की बात कही. मामा के समझाने के बाद शाहरुख इसी दिन रात 9 बजे इन चारों युवकों से झगड़ा करने पहुंच गया. कई बार समझाने के बावजूद वह नहीं माना. इस बीच इन चारों ने उस पर चाकू तथा पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Murder-22

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.