Published On : Fri, May 1st, 2015

वणी : सड़क दुर्घटना में दो की मौत

Advertisement


वणी (यवतमाल)
। तेज गति से जा रही दुपहिया पुलिया से टकरा गई जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना बुधवार दोपहर 1:30 बजे के करीब वणी-रासा मार्ग पर हुई. मृतकों में वरोरा निवासी मधुकर नामदेव बदकी (26) तथा मिथुन उरकुडे (25) का समावेश है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुकर तथा मिथुन दोनों अपनी दुपहिया क्र. एमएच 34/एएल-3983 से रासा गांव से वणी की ओर आ रहे थे. गाड़ी मधुकर बदकी चला रहा था. रासा गांव के मोड़ पर मधुकर का दुपहिया से नियंत्रण छूट गया और सामने की पुलिया से जा टकराई. इससे दोनों नीचे गिर पड़े सर पर गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों को ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.