Published On : Mon, Nov 17th, 2014

यवतमाल : पुलिया कठडे चोरी

Advertisement


शराब बंदी का निर्णय

यवतमाल। स्थानीय पुलिस थाने अंतर्गत आनेवाले अरुणावती नदी के पुलिया पर सुरक्षा हेतू लगाए गए कठडे अज्ञात चोर ने चुरा लिए. यहां पर लगाया गया नामफक के लोहे के एैंगल काटकर ले गए. इस मामले में  हरिभाऊ इंगले की शिकायत पर से पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

खेत से कपास चोरी
दिग्रस के स्थानीय पुलिस थाने अंतर्गत नांदेगव्हाण के उत्तम उदयभान राठोड़ के  खेत में रखा कपास अज्ञात चोर ने चुरा लिया. जिसकी शिकायत उत्तम राठोड पुलिस थाने में की. पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

लोहे के पाईप से पिटा
यवतमाल शहर थाने अंतर्गत सिविल लाईन परिसर के ए टू झेड सायबर कैफे के पास 2 लोग आपस में भीड़े. जिसमें दोनों   ने लोहे के पाईप से एक-दूसरे पर हमला किया. जिसमें सुरज देशमुख यह गंभीर घायल हुआ. उसकी शिकायत पर से पुलिस ने अजय गोडबोले एवं उसके अन्य साथीयों के खिलाफ गुनाह दर्ज किया है.

दुपहिया ने उड़ाया
स्थानीय दारव्हा रोड़ पर दुपहिया क्र. एम.एच.29/ 8545 के चालक ने एक को उड़ाने की घटना घटी. जिसमें मधुकर टोले गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में निलेश ने अज्ञात दुपहिया चालक के खिलाफ वडगाव रोड़ पुलिस थाने में शिकायत दी. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत दुपहिया चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Advertisement

सागवान तस्कर पकड़े
चौसाला के जंगल से अवैध तरीके से सागवान काटकर घोडे पर तस्करी करते 2 आरोपियों को वनविभाग के दल ने  पकड़ा. यह कार्रवाई रविवार की सुबह धामणगाव मार्ग पर की गई. आरोपियों से घोड़े के साथ सागवान जब्त किया गया.

गांव में शराब बंदी का निर्णय
आर्णी तहसील के शेलू सेंदरसणी गाव के नागरिकों ने मटका एवं शराब बंदी का निर्णय लिया है.  इसके पश्चात गाव में जनजागृति एवं प्रबोधनात्मक कार्यक्रम लिए गए.  जिसमें थानेदार हनुमंतराव गायकवाड़, सरपंच राम गावंड़े, पूर्व उपसरपंच सुभाष पवार, पुलिस पाटिल अविनाश आडे, बिरसा मंडल के पदाधिकारी, महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.