Published On : Mon, Nov 17th, 2014

दिग्रस : अवैध गौण खनिज यातायात करनेवालों पर कार्रवाई

Advertisement


40हजार का जुर्माना, फौजदारी अपराध के संकेत

दिग्रस (यवतमाल)। तहसील में जारी अवैध गौण खनिज उत्खनन मामले में तहसीलदार के दल ने छपामार कार्रवाई कर 4 वाहनों पर कार्रवाई की. जिसमें 40 हजार का जुर्माना और वाहन मालिकों पर फौजदारी गुनाह दर्ज करने के संकेत दिए.

तहसीलदार नितिन देवरे ने शुक्रवार की रात 1 बजे के दौरान आष्टा, लाख एंव दिग्रस में छापामार कार्रवाई की. इस कार्रवाई में  अवैध तरीके से रेत एवं लकडिय़ों की यातायात करनेवाले वाहन पाए गए. इस अवैध तरीके से ढोनेवाले वाहनों के मालिकों में दीपक फिस्के, इम्रत दादूवाले, ताज महंमद, आरिफ मलनस, बंगाली, म. जावेद नौरंगाबादे और रमेश गाडे के वाहनों का समावेश है. इन वाहनों पर 39 हजार 600 रुपयों का जुर्माना ठोंका गया है.

पिछले कई दिनों से तहसील में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत की तस्करी जारी है. फिलहाल किसी भी रेतीघाट का निलामी हुई नहीं. लेकिन तहसील में बड़े पैमाने पर नदी-नालों से रेत का उत्खनन जारी है. जिससे सरकारी को लाखों रुपयों का महसूल डूब रहा है. इन अवैध यातायात पर अंकुश लगाने के लिए तहसीलदार नितीन देवरे, वाय.एस. दलवी समेत तलाठियों ने छापामार कार्रवाई की मुहिम शुरू की है. इसमें पुलिस कर्मियों की सहायता से यह छापामार कार्रवाई की गई है. जिससे अवैध रेत यातायात करनेवाले वाहन चालक और मालक पर फौजदारी गुनाह दर्ज करने निर्देश दिए गए है. इस कार्रवाई से अवैध तरीके से गौण खनिज उत्खनन करनेवालों हड़कंप मचा हुआ है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.