Published On : Thu, Jul 2nd, 2015

यवतमाल (घाटंजी) : वनपरीक्षेत्र अधिकारी से शिवसेना के पदाधिकारियों ने की मारपीट

Advertisement

Ghatale
घाटंजी (यवतमाल)। वनपरीक्षेत्र अधिकारी से 5 लाख रूपये हफ्त्तावसुली की मांग पूरी न होने से शिवसेना पदाधिकारियों ने वनपरीक्षेत्र अधिकारी की मारपीट की. यह घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है. आरोपियों में विजय कोंडलवार, नीलेश चव्हाण, रामदास मोगरे, शंकर मोगरे, कैलाश कुमरे, मनोहर मोगरे, नीलेश कुमरे शामिल है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटंजी के वनपरीक्षेत्र अधिकारी बाबाराव घटाले अपने निजी वाहन से एक महिला कर्मचारी के साथ इंझान जंगल की रोप वाटीका की ओर जा रहे थे. इस दौरान मुख्य आरोपी किसान विजय कोंडलवार, तहसील प्रमुख शिवसेना व नीलेश आत्माराम चव्हाण, तहसील प्रमुख युवासेना एरंडगांव ने 25 से 30 मजदूरों के साथ साखरा से इंझान जंगल के बीच रोप वाटीका के रास्ते पर खड़े होकर घटाले के वाहन को रोका. बिना कुछ बोले आरोपियों ने घटाले को गीली लकड़ी से मारपीट की और जख्मी कर दिया. इस घटना की जानकरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन द्वारा दी. जानकरी मिलते ही घाटंजी पुलिस स्टेशन के थानेदार भारत कांबले पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश माईदे सह घटनास्थल पहुंचे तथा मामले को सुलझाया. बाबाराव घटाले को उपचार के लिए नागपुर ले जाया गया है.

बाबाराव घटाले ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर सबंधित आरोपीयों के खिलाफ पुलिस ने 5 लाख रूपये हफ्त्तावसुली की मांग, महिला कर्मचारी से छेड़खानी तथा मारपीट करने के मामले में भादंवि की धारा 364, 353, 354, 695, 332, 341, 427, 325 के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

आगे की जांच पुलिस निरीक्षक भारत कांबले के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश माईदे सह रितेश श्रीनिवास, राजु मोहुल कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.