Published On : Thu, Jul 2nd, 2015

अमरावती : टिप्पर ने शिक्षक दंपति को कुचला

Advertisement

पति-पत्नी की मौत
आशियाड कालोनी में हादसा 

Amravati acident
अमरावती।
शेगांव नाका रोड आशियाड कालोनी के पास गुरुवार की सुबह रेती से लदे टिप्पर ने पति-पत्नी को रौंद डाला. जिसमें शिक्षक दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. संतप्त लोगों ने हादसे के विरोध में इकठ्ठा होकर प्रदर्शन भी किया.  इस दुर्घटना से केवल कालोनी में मातम छा गया है. मृतक केवल कालोनी निवासी सुभाष प्रल्हाद हुमने (42) व पत्नी सरोजनी सुभाष हुमने (37) है. सुभाष नांदगांव खडेश्वर के फुबगांव में जिप स्कूल में शिक्षक है, जबकि सरोजनी शिरपुर जिप स्कूल में शिक्षिका है.

स्टैंड जाते समय हादसा
गुरुवार की सुबह 9.30 सुभाष पत्नी सरोज को स्कूल छोडने के लिए हीरो होन्डा स्पेल्डर (एमएच 27 एजी 5111) से शेगांव स्टैंड ले जा रहा था. घर से मात्र एक किमी दूरी पर विपरित दिशा से आने वाले रेती से लदे टिप्पर (एमएच 36 एफ 963) ने उन्हें रौंद डाला. हुमाने दंपति ट्रक के पीछे के पहिये में आने से उनके शरीर सडक़ पर चस्प गये. टिप्पर का पहिया उनके सिर से गुजरकर आगे बढ़ गया. चालक संतोष देवकर (30, वडाली) टिप्पर छोडक़र सीधे गाडगे नगर थाने में भाग गया. दुर्घटना से परिसर में सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गये. जिन्होंने विरोध भी जताया. सूचना पर गाडगे नगर पीएसआइ संजय पवार घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने लोगों को शांत कर टिप्पर को वहां से थाने भिजवाया. लाशों को पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजा.

एमएससीआइटी परीक्षा देने जा रहा था संजय
सुभाष का गुरुवार को खोडके कम्प्युटर में एमएससीआइटी की परीक्षा थी. वह पत्नी को स्टैंड पर छोडक़र परीक्षा के लिए जाने वाला था, तभी उक्त हादसा हो गया. हुमने दंपति को एक ही बेटी ऋतुजा (12) है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.