Published On : Fri, Jul 24th, 2015

उमरखेड़ : जीप ने मारी दुपहिया को टक्कर, 1 जख्मी

Advertisement


Jeep bike accident
उमरखेड़ (यवतमाल)।
पुसद-उमरखेड़ मार्ग पर एक कमांडर जीप ने दुपहिया को टक्कर मार दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ हैं. उसे अस्पताल में दाखिल किया गया है. घटना शुक्रवार की सुबह 10 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलावा निवासी अविनाश दीपके (24) अपनी दुपहिया क्र. एम.एच. 29- ए.पी.-9386 से उमेरखेड़ से मुलावा जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कमांडर जीप क्र. एम.एच. 26- सी-869 ने दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. घटना घटते ही जीप चालक घटनास्थल से फरार हो गया. इस घटना में दुपहिया सवार जख्मी हो गया. नागरिकों ने तुरंत जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया और पुलिस को सुचना दी. पुलिस ने जीप को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है. आगे की जांच उमरखेड़ पुलिस कर रही है.

Jeep bike accident  (2)

Gold Rate
Feb 24rd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement