Published On : Sat, Mar 14th, 2015

हिंगना : वागधरा ग्रामपंचायत को यशवंत पंचायतराज पुरस्कार

Advertisement

GRAM PANCHAYAT2

हिंगना (नागपुर)। तहसील की वागधरा ग्रामपंचायत को यशवंत पंचायतराज अभियान 2014-15 के अंतर्गत 8 लाख रूपये पुरस्कार एवं ग्रामपंचायत के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 15 मार्च को मुंबई में राज्यपाल विद्यासागर राव के हांथों दिया जाएगा. यह नागपुर जिले की एकमेव ग्रामपंचायत है कि जिसे यशवंत पंचायतराज पुरस्कार के लिए चुना है. इस ग्रामपंचायत को इससे पहले संत गाडगे बाबा ग्राम स्वच्छता अभियान, यशवंत पंचायतराज निर्मल ग्राम आदि से 14 लाख रूपये के पुरस्कार मिले है.

शासन की ग्राम विकास की विविध योजनाए इस गांव में अमल में लाई गई. साथ में लोक सहभाग में कई विकास के कार्य किये गए. इस गांव की सरपंच कल्पना फुलकर, ग्राम विकास अधिकारी रमेश सालुंखे तथा पंचायत समिति के अधिकारी सुभाष सानप पुरस्कार प्राप्त करने मुंबई रवाना हुए.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.