Published On : Sat, Mar 14th, 2015

हिंगना : ग्रामीण पुलिस विभाग को सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रूपये दिए जाएंगे – बावनकुले

Advertisement


हिंगना पुलिस थाने की नई इमारत का भूमिपूजन

Bawankule in Hingna bhumipujan of Police station  (1)
हिंगना (नागपुर)। नागपुर जिला ग्रामीण पुलिस विभाग को साधन सामग्री, सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु इस वर्ष जिला नियोजन समिति से बड़े पैमाने पर निधी उपलब्ध करा देंगे. अप्रैल के पहले ही सप्ताह में पुलिस थाने में सुविधाए एवं पुलिस क्वार्टर के लिए एक करोड रूपये दिए जाएंगे. ऐसी घोषणा पालकमंत्री (नागपुर जिला) राज्य के ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की.

हिंगना  पुलिस थाना के नए प्रशासकीय इमारत बांधकाम का भूमिपूजन पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हांथों 14 मार्च को किया गया. इस दौरान अतिथि के रूप में रामटेक के सांसद कृपाल तुमाने, विधायक समीर मेघे, पुलिस अधीक्षक डा. आरती सिंह, पूर्व मंत्री रमेश बंग, पूर्व विधायक विजय घोडमारे, जिला परिषद महिला बाल विकास कल्याण सभापति पुष्पा वाघाडे रायपुर ग्राम पंचायत की सरपंच ज्योत्सना कावले, पुलिस उपविभागीय अधिकारी शीतल वंजारी, तहसीलदार राजू रणवीर, हिंगणा सरपंच सुशील बुधे उपस्थित थे.

Bawankule in Hingna bhumipujan of Police station  (2)
नागपुर जिले के शहर एवं ग्रामीण पुलिस थाने में सुख-सुविधाओं की योजना तैयार कर अप्रैल माह में मुख्यमंत्री के पास राखी जाएगी. इस बैठक में संबधीत विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे. जिला नियोजन समिति को मिलने वाली निधी 300 करोड रूपये की होगी. इसमें 102 करोड की बढ़ोत्तरी की गई है. राज्य के मुख्यमंत्री का यह जिला होने से इसे विशेष दर्जा प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा. पुलिस प्रामाणिकता से कार्य करे. गांव-गांव में अवैध शराब का व्यवसाय किया जा रहा है. उसे जल्द बंद कर भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन चलाए. यह सलाह पुलिस को दी गई है. एवं बाहर जिले से नागपुर जिले में एक भी शराब की दुकान ट्रांसफर नही की जाएगी.

सांसद कृपाल तुमाने ने स्थानिय बेरोजगार युवकों को बुटीबोरी एवं हिंगना अौद्योगिक कारखाने में रोजगार दिए जाए, इस पर ध्यान देने की बात कही. विधायक समीर मेघे ने कहां मोहगांव (झिल्पी) तालाब में कई लोग पिकनिक मनाने जाते है. वहां बड़े पैमाने पर हादसे होकर 17 लोग की जान चली गई. इस पर विधानसभा में लक्षावधी विषय रखा जाएगा फिर भी इस परिसर में सिचन विभाग में नियोजन कर सुरक्षा का इंतजाम किया जाए यह मांग पालकमंत्री को मेघे ने की.

Advertisement

Bawankule in Hingna bhumipujan of Police station  (3)
इस दौरान पूर्व मंत्री रमेश बंग, पूर्व विधायक विजय घोडमारे ने अपना मनोगत व्यक्त किया. समारोह में प्रास्ताविक पुलिस अधीक्षक डा. आरती सिंग, संचालन सहा. पु. निरीक्षक एस.बी. खडके, आभार थानेदार दिपक वानखेडे ने माना. इस समारोह में सरपंच, पुलिस पाटिल, पार्टियों के पदाधिकारी, पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे. समारोह में काँग्रेस के नेता बाबा आष्टनकर, शिवसेना अशोक डाखोले, भाजपा के विठ्ठल कोहाड़, शिरीष देशमुख, रांका के हरिचंद्र अवचर, शेखर पिसे, अजय बुधे आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.