Published On : Mon, Dec 16th, 2019

मोहता इंडस्ट्रीज के कामगारों ने अपनी समस्याओ को लेकर निकाला मोर्चा

Advertisement

नागपुर– हिंगणघाट स्थित मोहता इंडस्ट्रीज में मैनेजमेंट अपनी मर्जी से विभाग बंद कर कर्मचारियों को काम से निकाल रहा है। जिसके कारण अपनी विभिन्न मांगो को लेकर टेकड़ी रोड पर कर्मचारियों ने विधानसभा शीतसत्र के पहले ही दिन सोमवार 16 दिसंबर को प्रदर्शन किया।

इस दौरान सैकङो कि तादाद में महिलाएं और कामगार मौजूद थे । इस मोर्चे का नेतृत्व पूर्व विधायक राजू तिमांडे ने किया। इस दौरान उन्होंने मांग की है कि मोहता इंडस्ट्रीज ने सरकार से प्रोसेस डिपार्टमेंट में 227 कामगार बंद करने के लिए अनुमति मांगी है। सरकार ने कामगारों को बंद करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अप्पर कामगार आयुक्त के पास ले ऑफ़ की अनुमति का पत्र दिया गया है।

अप्पर आयुक्त ने यह अनुमति मोहता को नहीं देनी चाहिए। कामगारों को पूरा हक्क सरकार की ओर से दिया जाए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय मिल मजदुर संघटन के साथ चर्चा कर सभी प्रकार के विषयो पर हल निकालने के निर्देश सरकार द्वारा दिए जाए। प्रोसेस,फोल्डिंग, सीआरपी, बायलर,इंजिन बंद करने की अनुमति सरकार न दे। कामगारों को नियमित काम देने और समय पर वेतन दिया जाए।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.