Published On : Fri, Aug 7th, 2020

विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला टीम ने शहर में कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर, पुलिस कर्मी और अनाथ बच्चों को राखी पहिनाकर मिसाल पेश की

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि नागपुर महिला टीम अध्यक्ष बहिन सुनीता बजाज और महासचिव पूजा मोरयानी की पूरी टीम सक्रिय होकर बेहद ही सराहनीय कार्य कर रही है।

पूरी टीम बधाई की पात्र है बहनों ने अनाथ बच्चों को चॉकलेट चिप्स और मिठाई दिया और जरीपटका पुलिस स्टेशन में जाकर पीआई खुशाल तिजारे और प्रवीण जाधव व अन्य पुलिस वालो को राखी बांधकर और सेवा रत डॉक्टर भूपेंद्र आसुदानी जी के साथ रक्षाबंधन मनाया नागपुर टीम से अध्यक्ष सुनीता बजाज महासचिव पूजा मोरयानी, समर्थ दिव्या जगुजा ,वंशिका केसवानी मोनिशा मनशानी हर्षा गेहानी सहयोग दिया उसी तरह विदर्भ महिला टीम ने अध्यक्ष श्रीमती कंचन जग्यासी के मार्गदर्शन में महासचिव लता भागिया,मोनिका मेठवानी ( सांस्कृतिक गतिविधि प्रमुख) कोमल बुधवानी( कोर कमिटी सदस्य) और अन्य बहिनो ने प्रताप नगर थाना जाकर पी आई संतोष बोयने और सिपाहियों को राखी बांधी ,पुलिसकर्मियो ने बहिनो को शगुन दिया।साथ ही अनाथ आश्रम जाकर अनाथ बच्चों को राखी बांधी ,बच्चों को चॉकलेट बांटे गए।सोनेगांव जाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश देकर पेड़ों को राखी बांधी।

Advertisement

विदर्भ महिला टीम और कार्यक्रम संयोजक महासचिव लता भागिया, मोनिका मेठवानी,कोमल बुध वानी ने यह सराहनीय कार्य कर प्रभावित किया

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.