Published On : Fri, Aug 7th, 2020

पुलिस प्रशासन की छत्रछाया में फलफूल रहा मादक पदार्थों की बिक्री

Advertisement

– युवाओं को अपने आगोश में ले रहे विक्रेता

सावनेर– सावनेर क्षेत्र में इन दिनों अवैध गांजा व मादक पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पोलिस को जानकारी रहने के बावजूद भी कोई कारवाही नही हो रही है. सावनेर शहर के बाजार चौक में हनुमान मंदिर से कुछ दूरी पर गांजे का खुले आम सेवन होता है.गौरतलब है कि सावनेर के समूचे क्षेत्र में गांजा चोरी चुपके बेचने के कई अड्डे है. इनमे से एक स्थान पोल मैदान बहुत चर्चित है जहाँ आसानी से गंजे के पुड़िया उपलब्ध हो जाती है.

इस नशे की चपेट में सैकड़ों युवाओ को इस नशे का आदी बना दिया है।जिसके चलते कई परिवार इससे बर्बादी की कगार पर पहुच गए है.

बावजूद इसके पोलीस प्रशासन द्वारा अवैध गांजा विक्रेताओं पर शिकंजा नही कसा जा रहा है जिससे उनके हौसले ओर बुलंद होते नज़र आ रहे है। सावनेर के डब्लू सी ल , सावनेर के बाजार चौक ,सावनेर बएपस्स रोड आदि चौक- चौराहो में खुले रूप से गांजा बेचते व नशे का सेवन करना आम बात हो गई है।

Advertisement

समझ से परे यहाँ है कि खुले आम गांजा बिकना व पीना किस ओर इशारा करती है , बिना पोलीस के जानकारी के खुलेरूप से गांजा बिकना व पीना संभव नही है,कही ना कही इन अवैध धंधो में लगे लोगो को पोलीस का संरक्षण प्राप्त है , तभी तो या गोरख धंधा खुले आम चलता है ऐसा नज़र आ रहा है।

– दिनेश दमाहे,सावनेर(9730868686)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.