नागपुर: एक 28 वर्षीय युवती से एक शराब कारोबारी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यह घटना बेलतरोडी पुलिस थाने के अंतर्गत घटी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी संकेत जायसवाल (29) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता मानकापुर इलाके की निवासी है और मॉडलिंग करती है। संकेत शराब का धंधा करता है और शादीशुदा है। पीड़िता 2020 में अपने दोस्त के साथ लोनावला चली गई थी। वहां एक बर्थडे पार्टी में उसका परिचय आरोपी के साथ हुआ।
दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से रोजाना मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग करने लगे। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी और यह प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई। इसके दोनों अकसर मिलने लगे। संकेत ने अपने आप को अविवाहित बताकर पीडिता को शादी का लालच दिया। पीड़िता उसके जाल में फंस गई। आरोपी प्यार के नाम पर उसका यौन शोषण करने लगा।
वह अक्सर बेलतरोडी के एक होटल में पीड़िता के साथ यौन संबंध बनाता था। कुछ दिन पहले पीड़िता को पता चला कि संकेत की असलियत पता चली और उसे एहसास हुआ की उसकी शादी हो चुकी है। पीड़िता ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संकेत के खिलाफ मामला दर्ज किया है जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death








