Published On : Mon, May 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दोपहिया वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश

Advertisement

-मानकापुर पुलिस की कार्रवाई

नागपुर: मानकापुर पुलिस ने मुखबिरों द्वारा दी गई सूचना और जांच के आधार पर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश तारेलाल धुर्वे (27), चंदरसिंह बट्टू लाल कुंभारे (36), हरिप्रसाद उर्फ हरी तारेलाल धुर्वे (29) और विनोद रामसिंह सिरसाम (25) का समावेश है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के सिवनी शहर के निवासी हैं।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

20 अप्रैल को कोलबा स्वामी सोसाइटी निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सद्दाम शेख सादिक ने अपने घर के सामने अपनी गाड़ी नंबर एमएच-37/एम-0491 मोटरसाइकिल खड़ी की थी। आधी रात को एक अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। अगले दिन सुबह उसने घटना की सूचना मनकापुर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। मुखबिरों को काम पर भेज दिया गया।

मुखबिरों ने ओमप्रकाश और चंदर सिंह के बारे में जानकारी दी। जल्द ही दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उन दोनों की पूछताछ से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की और जल्द हरिप्रसाद और विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

आरोपियों के पास से चोरी की हुई एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने वारदात के दौरान आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर वैजयंती मांडवघरे, पुलिस निरीक्षक अनिल मांडवे, सहायक पुलिस निरीक्षक मंगला मोकाशे, राजेश बरगे, राहुल गवई, मिलिंद नासरे, प्रशांत खंडारे, विक्रमसिंह ठाकुर ने की।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges