Published On : Mon, Apr 19th, 2021

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर. एक विवाहित महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मानकापुर थाने के अंतर्गत हुई है. मृतक का नाम कल्पना दिलीप अहिरराव (45) है. वह डोले लेआऊट, झिंगाबाई टाकली की निवासी थीं. कल्पना ने शनिवार को बेडरुम के छत के पंखे से ओढनी बांधकर फांसी लगा ली. दोपहर को 3 बजे के आस पास कल्पना के परिजन घर वापस आए.

उन्हें मृत अवस्था में देखकर परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. मानकापुर पुलिस जल्द घटनास्थल पर पहुँची. पंचनामा करने के बाद मृत देह को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कल्पना की आत्महत्या का कारण किसी को समझ में नहीं आया है.

Gold Rate
Feb 12th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,46,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,64,300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने उनकी बेटी वैष्णवी की शिकायत के आधार पर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement