नागपुर : नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला को अपने पति के हत्या मामले में गवाही देना महंगा पड़ गया। पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुके आरोपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद महिला के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। पीड़िता की शिकायत पर इमामवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमामवाड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला के पति की जनवरी 2026 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुंदन चव्हाण और उसके एक साथी पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद महिला के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
गवाही से नाराज आरोपी पहुंचा घर
पुलिस के अनुसार, हाल ही में कुंदन चव्हाण अपने साथी के साथ जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि 18 जून को वह महिला के घर पहुंचा और अदालत में उसके खिलाफ गवाही देने को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान आरोपी ने महिला पर दबाव बनाने की कोशिश की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर गवाही वापस लेने का दबाव बनाया।
शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई
घटना से भयभीत महिला ने इमामवाड़ा थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही आगे की जांच
इमामवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने या गवाहों को धमकाने की किसी भी कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीआई जयवंत पाटिल, इमामवाड़ा थाना ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





