Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

अनाथ बच्चों के आंसू पोछे और गले लगाकर खुशी दी

Advertisement

विश्व सिंधी सेवा संगम की पूर्व नागपुर की महिलाओं का सराहनीय उपक्रम

नागपुर, पूरे विश्व के सिंधी समाज का नेतृत्व करने वाले विश्व सिंधी सेवा संगम के पूर्व नागपुर की महिलाओं ने मातृशक्ति कल्याण केंद्र के अनाथ बच्चों के साथ जाकर उनके साथ परिवारमय वातावरण में जाकर उनके आंसू पोछ गले लगाया ,बच्चों के लिए रोचक कार्यक्रम आयोजित किया।पूर्व नागपुर विश्व सिंधी सेवा की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया और महासचिव हितिशा मुलतानी ने बताया कि इस अवसर पर विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी भी उपस्तिथ होकर बचियों का हौसला बढ़ाया। मोटवानी ने भी बच्चों को संघठन की तरफ से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और अपनी तरफ से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। मोटवानी ने कहा छोटे बच्चे भगवान का रूप होते है।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मातृशक्ति कल्याण केंद द्वारा इन बच्चों का लालन पालन कर उन्हें शिक्षा और कला क्षेत्र में प्रशिक्षित कर इनका जीवन संवार रहा है।।इस अवसर पर पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, उपाध्यक्ष मीता चावला ,उषा आमेसर, भूमिका दरयानी,महासचिव हितिशा मुलतानी, ने मातृशक्ति कल्याण केंद का संचालन करने वाली मंदा ताई और रेखा ताई का बुके देकर स्वागत कर बच्चों को अच्छे संस्कार शिक्षित और होनहार बनाने के लिए बेहद सराहना की। पूर्व नागपुर टीम की सहसचिव कोमल चंदवानी, कंचन चंदवानी रेशमा सचदेव पी आर ओ, चांदनी मुनियाल, सांस्कृतिक प्रमुख मुस्कान ठाकुर ने बच्चों के साथ अनेक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया.

सभी बच्चों के चहरे खुशी से महक उठे , केक बच्चों से कटवाकर उन्हें अपने हाथों से खिलवाकर एक परिवार का सुखमय वातावरण दिया।।महिला टीम की पिंकी मोटवानी , रितिका भोजवानी,शिल्पा तलरेजा, दिव्या ग्वालानी ,पूनम मोटवानी रूपा तनवानी ,भारती मोटवानी श्रद्धा वाधवानी ,कंचन मुलतानी विनीता वाधवानी ,मधु असरानी,गीता चावला,सुनीता चावला ,रोमा बेलानी,काजोल नागदेव,और संगीता कृष्णनानी ने और सभी पदाधिकारियों ने विश्व सिंधी सेवा संगम के मोनो वाले थैलों में फल फ्रूट और अनेक सामग्री युक्त भेंट दी, जिससे बच्चे बेहद खुश हुए।।और सभी महिलाओं को इससे आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अर्चना छाबरिया ने किया।आभार प्रदर्शन महासचिव हितिशा मुलतानी ने किया।अंत मे महिला टीम ने सभी बच्चों को स्वरूचि व्यंजन खिलाये।।विश्व सिंधी सेवा संगम की पूर्व नागपुर की महिलाओं द्वारा इस सामाजिक कार्य की सराहना।मातृशक्ति कल्याण केंद द्वारा की गई।
श्रीमती अर्चना छाबरिया

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news  #latestnews #maharashtranews #vidarbha #nagpur

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha...

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges