Published On : Tue, Mar 3rd, 2020

मिडियाफोरम संस्थान विज्ञापन क्षेत्र मे ईमर्जिंग एजेंसी पुरस्कार से सन्मानित

Advertisement

नागपुर– आज के दौर में विज्ञापन क्षेत्र को बहुत अधिक महत्व मिला है. यह क्षेत्र एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है. आज मीडिया आम लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है. इस क्षेत्र में विभिन्न संगठन काम कर रहे हैं, प्रतिस्पर्धा भी व्यापक है. इस स्पर्धा मे टिके रहकर नागपुर की मिडियाफोरम प्रा. लि विज्ञापन संस्थान को मुंबई के सोलटच प्रा. लि एव मुख्य धारा के वृत्तपत्र द्वारा सन २०१९ के ईमर्जिंग एजन्सि पुरस्कार से सन्मानित किया गया है. इस सन्मान कार्यकम के लिए मुख्य अतिथि के रूप मे मीडिया प्रमुख व्हिडीओकॉन आर. एम पाटील, सोलटच मीडिया प्रा. लि के निदेशक सि देवीदास, अनिश चांदेरे, संपादक जनादेश राजेंद्र चौधरी उपस्थित थे।

हर साल इस प्रकार के पुरस्कार सन्मान का आयोजन सोलटच प्रा. लि एव मुख्य धारा के वृत्तपत्र द्वारा किया जाता है. सन 2019 के विविध पुरस्कार के लीये विज्ञापन संस्थान व वृत्तपत्र संपादक/ प्रतींनिधी को पुरस्कार से सन्मानित किया गया. इस साल पुरस्कार के लिए 100 से अधिक विज्ञापन संस्थान एंव प्रतींनिधी के पुरे भारत से आवेदन प्राप्त हुये थे. दो संस्थान को ईमर्जिंग एजन्सि पुरस्कार के लीये चुना गया. इसमे मध्य भारत की संस्था मे नागपुर की मिडियाफोरम प्रा. लि को चुना गया. पुरस्कार प्रदान 28 फरवारी 2020 को मुंबई मे मान्यवरो के द्वारा दिया गया. पुरस्कार स्वीकारने हेतु मिडियाफोरम प्रा. लि के निदेशक लोकेश नितनवरे, परितोष बरबटे व मुख्य व्यवस्थापक प्रबुद्ध गणविर उपस्थित थे .

पुरस्कार स्वीकार करणे के बाद संबोधित करते हुये लोकेश नितनवरे बोले की यह पुरस्कार हमे आगे बढने की ऊर्जा देता रहेगा. आगे बोलते हुये कहा इस मीडिया क्षेत्र मे आनेवाला दौर बहुत ही अच्छा रहनेवाला है. युवको के लिए नया अवसर आनेवाला है .यह समारंभ मे परितोष बरबटे संबोधित करते हुये बोले विज्ञापन एंवम पत्रकारिता का क्षेत्र समाज को जोडने का काम करता है . युवको ने इस व्यवसाय मे आकर अपना और समाज का विकास करने का मौका लेना चाहीये . इसका फल आज हमे यह पुरस्कार प्राप्त करके मिल रहा है . इस समारंभ के लिए संपूर्ण भारत से विज्ञापन संस्थान के प्रतींनिधी व वुत्तपत्र के संपादक / प्रतींनिधी भारी संख्यासे उपस्थित थे . अनिश चांदेरे ने आभार व्यक्त किये.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.