Published On : Thu, Sep 17th, 2020

क्या ‘ जनता कर्फ्यू ‘ में पुलिस, मनपा करेगी बैंकिंग के परीक्षार्थियों की मदद ?

Advertisement

नागपुर– कोरोना के बढ़ते हुए मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए मनपा ने 19 और 20 सितंबर को शनिवार और रविवार को ‘ जनता कर्फ्यू ‘ का निर्णय लिया है. इस आव्हान के कारण अब 19 और 20 सितंबर को होनेवाली बैंकिंग की परीक्षा के परीक्षार्थी परेशान हो गए है. कोरोना के कारण कई नौकरियों की परीक्षाओ की तारीखें काफी आगे बढ़ गईं थी. जिसके कारण ज्यादातर परीक्षाएं अब रविवार को ही होगी. 19 और 20 सितंबर को आईबीपीएस की परीक्षा होने जा रही है. लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण अब परीक्षार्थी काफी परेशान है.

रीजनल रूरल बैंक के इंस्टिट्यूट ऑफ बैंक पर्सनल सेलेक्शन द्वारा ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट के लिए 19, 20, और 26 तारीख को परीक्षा का आयोजन किया गया है. नागपुर में वाड़ी, बेलतरोड़ी, और हिंगना में परीक्षा केंद्र बनाए गए है. इसमें नागपुर समेत दूसरे गांवो से आनेवालों हजारों परीक्षार्थी शामिल होंगे. जनता कर्फ्यू का आव्हान करने से शहर में ऑटो, रिक्शा समेत सभी तरह की दुकानें भी बंद होगी. ऐसे में इन परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

डॉ. राममनोहर लोहिया लाइब्रेरी के विद्यार्थी प्रतिनिधि सुबोध चहांदे ने मांग की है कि मनपा प्रशासन विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने की व्यवस्था करें. नही तो विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो जाएगा.

पुलिस का होगा ज्यादा ख़ौफ़
‘ जनता कर्फ्यू ‘ के दिन कोई भी बाहर नही निकलता है, पुलिस भी नागरिकों से सख्ती से पेश आती है, जांच और जानकारी पूछे बिना ही जनता कर्फ्यू में सीधे डंडे मारनेवाली पुलिस क्या इन परीक्षार्थियों की मदद करेगी. या फिर नागपुर शहर के विद्यार्थी इस परीक्षा से ही वंचित रह जाएंगे. यह नागपुर के पुलिस , मनपा प्रशासन को सोचने की जरूरत है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.