Published On : Thu, Sep 17th, 2020

Viral Video : होटल में घुसकर खाने की चीजें खाई, लेकिन रुपए नही चुराए

Advertisement

चंद्रपुर का ईमानदार चोर बना चर्चा का विषय

चंद्रपुर– क्या आपने कभी ऐसे चोर के बारे में सुना है, या फिर देखा है, जो दुकान के भीतर घुसता तो है, लेकिन चोरी नही करता है, खाता है ,पीता है, लेकिन पैसे नही चुराता है. सुनने में अजीब लगे , लेकिन यह ईमानदार चोर की चर्चा अब चंद्रपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में हो रही है. इसका सीसीटीवी फुटेज आने के बाद जब होटल मालिक ने इस चोर का फुटेज देखा तो होटल मालिक ने उसके खिलाफ केस दर्ज नही कराया.

यह मामला 10 सितंबर की रात का है. चंद्रपुर में नागपुर महामार्ग पर बने सचिन होटल में एक चोर सबकी नजरें बचाकर घुसा. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सबसे पहले उसने होटल के अंदर रखे खाने के सामान से अपनी भूख मिटाई.उसके बाद काउंटर पर रखे पैसों के बंडल को गिना और उसे वापस वही रख दिया. इसके बाद उसने खाने पीने का कुछ सामान समेटा और होटल से चला गया. जानकारी के अनुसार जनता कर्फ्यू के कारण यह होटल चार दिनों से बंद था.मंगलवार को जब होटल खुला तो इस अनोखी चोरी की जानकारी सबको मिली.इसमें होटल के मालिक ने भी इसकी जानकारी दी हैं.

Advertisement

कोरोना जैसी महामारी के कारण आम आदमी त्रस्त है, कई लोगों को बेरोजगारी झेलनी पड़ रही है, तो लाखों गरीबों को खाने पीने के भी लाले पड़ गए है. ऐसे में कई लोग गलत रास्ते पर जाकर पैसे कमाने लगे है, तो वही कई लोग केवल भूख मिटाने के लिए गलत काम कर रहे है. यह चोर होटल में घुसने के बाद भी उसने पैसे नही चुराए, केवल खाने पीने की चीजें ही लेकर गया, जिसके कारण इस चोर को ईमानदार चोर कहा जा रहा है. 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.