Published On : Sat, Feb 14th, 2015

धारणी : शराब के लिए पत्नी की हत्या

Advertisement


आरोपी पति गिरफ्तार

Dharni
धारणी (अमरावती)। नशे में धुत एक पति द्वारा शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना शनिवार सबेरे तहसील के टेमली गांव में घटी. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वैलेन्टाईन्स डे की सुबह हुई इस घटना से पूरी  तहसील सन्न है.

रात भर मचाया उत्पात
बताया जाता है कि धारणी से 6 किमी दुर स्थित टेमली गांव में हिरालाल सुकराम जावरकर (55) शुक्रवार रात से शराब के नशे में धुत्त था. और गाली गलौच करते हुए परिसर में उत्पात मचा रहा था. बेटे अरुण (24) व गांव के प्रतिष्ठित नागरिक किसन पटेल ने उसे कई बार समझाते हुए उत्पात मचाने से मना किया लेकिन हिरालाल नहीं माना. वह रात भर गांव में उधम मचाता रहा. तडक़े 4 बजे उसने अपनी पत्नी गंगा (50) से शराब पिने के लिए और पैसे मांगे. पत्नी द्वारा पैसै न देने पर उसने गंगा की पिटाई शुरु कर दी.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बेहोश होने पर बरसाई लाठियां
लाठी से बेदम पिटाई करते समय अरुण जब अपनी मां को  बचाने पंहुचा तो हिरालाल ने उसके सीर पर भी लाठी दे मारी जिससे उसके सिर से खुन बहने लगा और वह घायल हो गया. इधर गंगा भी इस पिटाई के कारण बेहोश हो गई. इसके बाद भी हिरालाल नहीं रुका उसने बेहोश पत्नी के  सिर पर भी लाठी मारी. अरुण ने अपनी मां को अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन गंगा ने घर में ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक नंदकिशोर शेलके ने गंटना स्थल पर पंहुचकर लाश का पंचनामा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. आरोपी हिरालाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. एसडीपीओ तामगाडगे ने भी घटना स्थल पर भेंट दी.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement