Published On : Wed, Dec 5th, 2018

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा, बीच सड़क की धुनाई

Advertisement

नागपुर: सोशल मीडिया में एक वीडिओ वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला एक शख्श से झगड़ा करती दिखाई दे रही है। घटना सोमवार शाम लगभग 7 बजे के आस पास की अग्रसेन चौक की है। महिला कोई और नहीं जिससे वो झगड़ा कर रही है उसकी पत्नी है। वीडिओ में जो आवाजें सुनाई दे रही है उसमे वह अपने पति पर किसी अन्य औरत के साथ घूमने पर फटकार लगाती है। उसके हाँथ में लगभग साल भर का बच्चा भी है।

महिला लोगो से पुलिस को बुलाने की माँग करती है। महिला के साथ उसका भाई भी है जो अपने जीजा से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहा है। महिला के अनुसार उसके पति के साथ एक अन्य महिला भी दिखाई दे रही है जो उसकी गर्लफ्रेंड है। सड़क पर विवाद बढ़ने के बाद दोनों पति-पत्नी तहसील पुलिस स्टेशन पहुँचते है। दोनों एक दूसरे के ऊपर शिकायत करते है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ नहीं रहता। बीते कुछ वक्त से उसका स्वाभाव उसके प्रति बदल गया है।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पति को रंगेहाथ पकड़ने के लिए उसने तुली होटल से सीए रोड के बीच उसका पीछा किया और अग्रसेन चौक में उसे धर दबोच लिए। पति ने भी अपनी पत्नी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है। जिसमे उसने कहाँ है कि वह उसकी बीवी से वह अक्सर परेशान रहता है। बहरहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत पर सीआरपीसी की धारा 149 के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। इस वीडिओ में ख़ुद पत्नी अपने पति की करतूत को मोबाईल क़ैमरे में शूट करने की बात कहते हुए दिखाई देती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.