Published On : Wed, Dec 5th, 2018

नागपुर आरपीएफ ने शराब की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को धर-दबोचा

Advertisement

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शराब की बोतलों के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उसके पास से शराब की कुल 5 बोतल जिसकी किंमत तीन हजार रुपये आकि गई है.

जानकारी के अनुसार बुधवार को नागपुर स्टेशन पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के साथ आरपीएफ की संयुक्त गश्त के दौरान प्लेटफार्म न – 02 पर खड़ी ट्रेन न – 12616 जी.टी एक्सप्रेस के कोच एस- 02 मे एक व्यक्ति एक बैग के साथ संदिग्ध हालत में दिखाई दिया, पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया.

जिसे बैग के साथ आर.पी.एफ. थाना लाकर उप निरीक्षक राजेश औतकर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, दो पंचो के सामने पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्रीनिवास और बल्हारशाह का निवासी बताया. पकड़े गए व्यक्ति तथा पकडी गई शराब की कुल 05 बोतले, आगे की कार्रवाई के लिए राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के हवाले किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.