Published On : Mon, Dec 29th, 2014

अमरावती : पत्नी को जिंदा जलाया

Advertisement


अमरावती।
चाय बनाने दुध लाने की मामूली बात पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया. यह घटना रविवार की देर रात गुलीस्ता नगर के अकबर नगर में हुई. घायल सायना परवीन शेख अहमद (20) है. जिसकी हालत नाजूक है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार शेख अहमद शेख जाबीर (26) व सायना परवीन (20) पति-पत्नी है. रविवार की रात सायना ने चाय बनाने दुध लाने के लिए अहमद से पैसे मांगे, पैसे देने से इंकारकर अहमद ने उसे गाली-गलौच की. पति-पत्नी में विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि अहमद ने गुस्सा में आकर केरोसिन डालकर सायना को जिंदा जला दिया. आग में शतप्रतिशत झुलसी सायना का शोरगुल सुनकर पास-पडोस के लोगों मदद के लिए दौड़े. जिन्होंने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भरती किया. सूचना पर नागपुरी गेट पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने उसका बयान लिया. इसी बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है.

File pic

File pic

burnt-fire-suicide-ablaze

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.