Published On : Mon, Dec 29th, 2014

भातकुली : नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला

Advertisement


लेखनी बंद आंदोलन

Bhatkuli
भातकुली (अमरावती)।
यहां भातकुली की पेढी नदी पर अवैध उत्खनन कर रहे 2 रेत माफिया ने नायब तहसीलदार किशोर बागडे पर जानलेवा हमला किया. बागडे से मारपीटकर नदीं में ढकेलकर रेती के नीचे दबाकर जान से मारने का प्रयास किया. यह घटना सोमवार की सुबह 8.30 बजे हुई. इस दुसहास घटना के बाद आरोपियों भाग निकले.

प्राप्त जानकारी के अनुसार  रेती की निलामी ना होने से बढ़े पैमाने में अवैध उत्खनन कर रेत माफिया रेती चुरा रहे है. इन रेत माफिया पर शिंकजा कसने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में उडन दस्ते बनाये गये है. इस क्रम में सोमवार की सुबह भातकुली के नायब तहसीलदार किशोर बागडे अपने सहकर्मी पटवारी संतोष मानमोडे व वाहन चालक शे. सलीम के साथ भातकुली पेढी नदी पर गश्त लगा रहे थे,  तभी उन्हें रेत माफिया गोलु नागमोते व सुरज नागमोते अवैध उत्खनन कर रेती चुराते दिखाई दिये. जिन्हें रोककर बागडे ने कार्रवाई करनी चाहि, तो दोनों रेत माफिया ने उन पर हमला कर दिया. बागडे का शर्ट फाडकर गाली गलौच की. जिसके बाद नदी में ढकेलकर रेत डालकर जान से मारने का प्रयास किया. बचाव करने गए पटवारी मानमोडे व चालक से मारपीटकर आरोपी भाग गये.

भातकुली उपविभागीय अधिकारी जयंत देशपांडे ने जिलाधिकारी किरण गित्ते को जानकारी दी. सूचना पर भातकुली पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से भाग गये. पुलिस ने मामला दर्ज कियाकी गिरफ्तारी व राजस्व कर्मियों को पुलिस सरंक्षण देने की मांग करते घटना के निषेधार्थ भातकुली तहसील व राजस्व कर्मियों ने लेखनी बंद आंदोलन किया. रेत माफिया के बढ़ते दुस्सहास से राजस्व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिन्ह निर्माण गये है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.