Published On : Tue, Jan 17th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर से 2 दिन पहले कार्यक्रम छोड़ भागे, अब अपनी सफाई में दिया ये बयान; बागेश्वर बाबा पर कसेगा शिकंजा?

Advertisement

नागपुर में कार्यक्रम खत्म होने से 2 दिन पहले भागे बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने छतरपुर में अपनी सफाई में कहा है कि उनके पास न तो कोई चमत्कारिक शक्ति है न ही किसी का भविष्य बता सकते हैं।

कम समय में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल और फेमस होने वाले बागेश्वर धाम के पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। विवाद इस बार चमत्कारिक एवं दिव्य शक्तियों को साबित करनेको लेकर है। दरअसल महाराष्ट्र की एक संस्था ने नागपुर में उनके आयोजित कार्यक्रम को चुनौती दी थी कि बाबा अपनी शक्तियों को सबके सामने साबित करें। जिसके बाद धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री नागपुर में कार्यक्रम छोड़कर भाग आये थे। अंध विश्वास उन्मूलन समिति ने पुलिस में मामला दर्ज कराने की भी बात कही है। समिति ने दावा किया है कि अगर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के पास कोई ऐसी शक्ति है तो साबित करेंअन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। समिति नेआरोप लगाया है कि बाबा इसी चुनौती और लोगो के सामने उजागर हो जाने से डरकर भाग गए हैं और उनका भंडाफोड़ हो गया ह

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा महाराष्ट्र के नागपुर में हो रही थी। वहां दरबार भी लगाया जाना था लेकिन तभी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के सदस्य एवं प्रसिद्ध एक्टि विस्ट प्रा.श्याम मानव नेधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चमत्कारिक शक्तियों का दावा साबित करने की चुनौती दी थी। समिति के सदस्यों का आरोप हैकी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा स्वीकार नहीं किया और भाग गए हैं। वहीं दूसरी ओर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने कल यानी 16 जनवरी को अपनी सफाई में बताया कि उनके पास कोई चमत्कारिक शक्ति नहीं हैऔर वो किसी का भविष्य नहीं बता सकते हैं। अगर अन्धविश्वास उन्मूलन समिति के सदस्यों को चुनौती देनी हो तो वो बागेश्वर धाम आ सकते हैं। नागपुर से भागने के आरोप पर उन्होंने कहा है कि उनका नागपुर में उतने ही दिन का कार्यक्रम था इसलिए लौट आये हैं भागकर नहीं आये हैं। समिति के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने कहा है कि जब वह वहां मौजूद थे तो क्या उनके बाप मर गए थे या हाथों में चूड़ियां पहन रखी थी जब हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते ही हैं।

अंध विश्वास उन्मूलन समिति ने महाराष्ट्र में लागू “The drugs and Magic Remedies” गू यानी अंध विश्वास और जादू टोना निरोधी कानून के अनुसार एफआईआर दर्जकराने की बात कर रही है। समिति की ओर से मामले मेंअबतक पुलिस को संज्ञान दिया गया है। बागेश्वर बाबा यानी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ जल्द ही FIR दर्जकी जा सकती है। समिति के लोगों ने ये भी आरोप लगाया है कि जब तक पुलिस के संज्ञान मेंआता तब तक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नागपुर से भाग गए हैं। बीते दिनों देश के परिवहन मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नागपुर मेंआयोजित कार्यक्रम में पहुंचेथे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.