Published On : Mon, Jan 16th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया: सड़क किनारे खड़ी 4 बाइक शरारती तत्वों ने फूंकी , मशीनरी दुकान में भी लगी आग

मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद , हाथ में पेट्रोल की बोतल माचिस-तलवार लिए घूम रहे शरारती तत्वों को खोज रही पुलिस
Advertisement

गोंदिया। देर रात आवारागर्दी करते घूम रहे शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी 4 बाइक की सीट पर पेट्रोल छिड़क उसे आग के हवाले कर दिया यह वाक्या पेसिफिक होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है जो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
4 बाइक में आग किसने लगाई इसका अभी पता नहीं चल सका है।

रामनगर पुलिस ने होटल के कुक फरियादी जितेंद्र जाभूनपारे ( 26 निवासी- नीलागोंदी रतनारा ) की शिकायत पर मामला दर्ज करते फरार अपराधिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना 16 जनवरी सोमवार तड़के 3:30 से 4:00 के दरमियान रेलटेली इलाके में गुजराती स्कूल के सामने स्थित पेसिफिक होटल के बाहर घटित हुई।

होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी बाइक होटल के साइड में अरोरा मशीनरी के शटर के निकट खड़ी की थी इसी दौरान आग की लपटें उठती देख पेसिफिक होटल के कर्मचारी व आसपास के लोगों ने पाईप उठकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाइक पूरी तरह से जल गई थी तथा आग ने अरोरा मशीनरी नामक दुकान को भी घेर लिया जिससे मशीनरी दुकान में रखे प्लास्टिक व पीवीसी पाइप मोटरें और अन्य साहित्य जलने से दुकानदार को 3 से 4 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है ।

Advertisement

अरोरा मशीनरी के मालिक गौरव अरोरा ने बताया- सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सोमवार तड़के 3:30 से 4:00 के दरमियान 2 मुंह पर कपड़ा बांधकर आए नकाबपोश युवकों के हाथ में पेट्रोल की बोतल तलवार एवं माचिस हैं तथा उन्होंने बाइक की सीट पर पेट्रोल छिड़क उसे आग के हवाले कर दिया ।
यह सभी बाइक होटल स्टाफ की थी जो अरोरा मशीनरी दुकान से चिपक कर खड़ी की गई थी , बाइक के टायर जलने से उसकी आग दुकान के अंदर तक पहुंची इस आगजनी की घटना में 3 से 4 लाख रुपए का मशीनरी साहित्य जल गया जिसकी शिकायत रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।

बता दें कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आसपास लगे खुफिया कैमरों की भी टोह ली है जिसके आधार पर रामनगर पुलिस ने शरारती तत्वों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।
बरहाल इस घटना के बाद घरों और दुकानों के बाहर सड़क किनारे अपनी कार तथा बाइक खड़ी करने वाले नागरिकों में दहशत व्याप्त है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.