Published On : Tue, Feb 10th, 2015

कोंढाली : कब आएंगे एस.टी. के अच्छे दिन ?

Advertisement


यात्रियों द्वारा एसटी किराया कम करने की मांग

कोंढाली (नागपुर)। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल द्वारा यात्री किराया कम कराने की मांग स्थानिय यात्रियों द्वारा की गई है. विगत पांच माह में अब तक 15 रु. डिजल तथा 13 रुपयों से पेट्रोल की कीमते घटी है. फिर भी महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रीयों को सेवा देने वाली एस.टी. महामंडल द्वारा यात्री किरायों में अब तक कमी नहीं की है. जब-जब डिजल के दाम बढे तब-तब एस.टी. महामंडल द्वारा यात्री किराया बढ़ाया गया है. जब की डिजल 15 रुपयों से घटा हुआ है. तब करीब 20 प्रतिशत यात्री किराया कम चाहिए. यह मांग एस.टी. महामंडल से यात्रियों द्वारा की गई है.

संपूर्ण राज्य में एस.टी. महामंडल को स्टेज कॅरिअर तथा कॉन्ट्रैक्ट कॅरिअर की मंजूरी मिली है. मात्र 30 बेडफ़ोर्ड की बसों से 1950 में यात्रियों को सेवा देने के लिए मंजूरी मिली थी. आज एस.टी. महामंडल सम्पूर्ण देश में यात्रियों के यातायात के लिए एक अग्रणीय महामंडल माना जाता है. कुल 16 हजार बस गाडी, चार हजार बस शेड, 570 बस स्टेशन, 247 बस डेपो, 30 विभागीय कार्यालय एवं 6 प्रादेशिक कार्यालयों द्वारा प्रती दिन लाखों यात्रियों को अपने-अपने स्थान पर पहुँचाने का काम एस.टी. महामंडल द्वारा किया गया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

राज्य में जब डिजल के दाम बढ़ते है. तब एस.टी. महामंडल के निर्णायक मंडल द्वारा यात्री किरायों में वृद्धि की जाती है. डिजल तथा स्पेअर पार्ट के दाम बढ़ाने पर महामंडल द्वारा यात्रा किरायों में वृद्धि करने का अधिकारी है. अब विगत 5-6 माह में कुल 15 रुपयों से डिजल के दाम कम हुए है फिर भी यात्री किराया कम नही किया गया. राज्य में कार्यश्रम, पारदर्शी तथा जनताभिमुख सरकार है. राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस तथा परिवहन मंत्री दिवाकर रावते तथा एस.टी. महामंडल के निर्णायक मंडल द्वारा एस.टी. से यात्रा करने वाले यात्री, विद्यार्थी, पास धारक यात्रियों को राहत की मांग स्थानीय यात्री मंडल के प्रमुख सुभाष पाटिल ठेवले द्वारा की गई है. इसी प्रकार किये गए यात्रा का ही किराया एस.टी. महामंडल द्वारा लिया गया है.

विभाग द्वारा 6 किमी एक टप्पा (स्टेज) मंजूर किया गया है. साढ़े तिन स्टेज के बाद पूर्ण स्टेज के रूप में यात्रियों से यात्री किराया वसूला जाता है. उदाहरण के तौर पर, नागपुर से कोंढाली अंतर 48 किमी है. जब की यात्रियों से 54 किमी का भाड़ा वसूला जाता है. ग्रामीण आंचल में भी सड़कों की गांव की दुरी का अंतर कम होने पर भी अधिक किराया वसूला जाता है और ग्रामीण जनता के जेब पर कैची चलाई जाती है. कोंढाली से जाटलापुर फाटा मात्र 5 किमी की दुरी पर है. फिर भी यात्रियों से 9 किमी का भाड़ा वसूला जाता है. मेंढे पठार फाटा 5.5 किमी है. फिर भी एस.टी. महामंडल द्वारा यात्रियों से 9 किमी का भाड़ा वसूला जाता है.

Advertisement

एस.टी. महामंडल द्वारा डिजल दाम घटने से किराये में 20 प्रतिशत यात्री किराया कम करने तथा यात्री द्वारा जितने किमी की यात्रा की है उतने ही किमी का किराया वसूलने की मांग की गई है. इस विषय पर राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर रावते से पुछने पर उन्होंने बताया कि यह विषय महत्वपूर्ण है. इस पर एस.टी. महामंडल द्वारा अभ्यास किया जा रहा है. तथा इस पर एस.टी. महामंडल से पूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर ही एस.टी. के किराये संबंध में बता सकते है.

ST

File Pic

Advertisement
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges