Published On : Tue, Feb 10th, 2015

अकोला : पातूर में बस पर पत्थरबाजी, यात्री हुए घायल

Advertisement

Stone through on ST BUS
अकोला। बालापुर-पातूर मार्ग पर वसंतराव नाईक विद्यालय के समीप सात आठ युवकों ने बालापुर से पातूर की ओर आ रही परिवहन महामंडल की बस को रोककर इस पर जमकर पत्थरबाजी की. इस घटना में बस में सवार यात्रियों के साथ चालक व वाहक बुरी तरह से घायल हुए है. सोमवार को दोपहर 3 बजे के दौरान यह घटना घट.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पातूर के महात्मा फुले नगर निवासी स्वप्नील विष्णू सुरवाडे (29) के साथ पंद्रह से बीस लोगों ने पातूर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई की हसराज विश्वकर्मा तथा शांतिलाल पांचल ने फेसबुक पर महापुरूष की अवमानना की है, साथ अपशब्दों का प्रयोग समाज को लेकर किया है. इस शिकायत पर पातूर पुलिस ने हंसराज विश्वकर्मा व शांतिलाल पांचल के खिलाफ भादवि की धारा 295, 66 (1) भारतीय तकनीकि अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया. जानकारी के अनुसार ज्ञापन देने के बाद एस.टी. बस पर पत्थरबाजी की घटना घटी. बस चालक विलास श्रीधर बालापुरे निवासी अकोला ने पातूर पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि, वह और बस वाहक रणजीत मालखेडे परिवहन बस में यात्रियों को लेकर बालापुर से पातूर की ओर आ रहे थे कि पातूर के समीप वसंतराव नाईक विद्यालय के समीप सात से आठ युवकों के एक झुंड ने बस क्रमांक एम.एच. 48- 8961 को रोकते हुए इस पर जमकर पत्थर बरसाए.

इस घटना में तीन यात्री बस चालक व वाहक घायल हुए. घायलों में बस चालक बालापुरे, वाहक मालखेडे, पातूर निवासी नाजमीन अहमद खान, मुजीब खान व अन्य यात्री घायल होने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया गया था लेकिन दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पुछताछ की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रकिशोर मीणा, बालापुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश गावडे, पातूर के थानेदार पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के बाद पुलिस का अतिरिक्त बल बुलाया गया है लेकिन शहर में वातावरण फिलहाल शांतिपूर्ण है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.