Published On : Tue, Aug 8th, 2017

खत्म हुआ चंद्रग्रहण, अब आज जरूर कीजिए ये काम

Advertisement

सावन के आखिरी सोमवार को पूर्ण‍िमा के दिन राखी पर चंद्रग्रहण लगा। भारत के अलावा यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण दक्षिणी और पूर्व एशिया के अधिकतर देशों मसलन सम्पूर्ण यूरोप, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भी देखा गया। भारत में बहुत जगह बादल घिरे होने की वजह से ग्रहण लोग देख नहीं पाए लेकिन खगोल की ये घटना अपने निर्धारित वक्त पर संपन्न हुई है।

भारतीय वैदिक धर्म में तो ग्रहण काल का वक्त अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नही होता है लेकिन अब ग्रहण खत्म हो गया है इसलिए आज के दिन आपको निम्नलिखित चीजें जरूर करनी चाहिए।

  • आज आप स्नानादि कर नए वस्त्र पहनें और अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
  • अपने पितरों को याद करें दान करें। गाय को अपने घर की बनी पहली रोटी अर्पण करें।
  • अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं।
  • अगर आस-पास घाट हो तो वहां जाकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
  • देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।
  • घर में अगर तुलसी हो तो पहले वहां दीपक जलाए।
  • घर में पोंछा लगाकर धूप-बत्ती करनी चाहिए, जिसके सारी निगेटिव ऊर्जा बाहर निकल जाए।
  • ग्रहण के वक्त पहने कपड़ों को किसी गरीब को दान दे देना चाहिए।
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Feb 13 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,800 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above