Published On : Thu, Nov 20th, 2014

सावनेर : नगर पालिका के कर्मचारी ही कचरा डालते है उसका क्या?

Advertisement

kachara
सावनेर (नागपुर)।
संपूर्ण भारत देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सभी ओर परिसर की साफ-सफाई की जा रही है. सावनेर नगर नगराध्यक्षा के साथ उनके सहकारी, कर्मचारी नगर के मुख्य रास्ते पर, गल्ली का कचरा नष्ट करने का काम कर रहे वही दूसरी ओर नगर पालिका के कर्मचारी ही वही कचरा नगर के मुख्य द्वार पर डालकर गंदगी फैला रहे है.

नगर पालिका कार्यालय के समीप ही दहिकर काम्प्लेक्स के समीप खाली प्लाट पर ऐसे ही गंदगी का आलम है. जिससें दुर्गंधी फैलने की शिकायत चैतन्य ठाकरे, मनोहर दिवते ने नगर प्रशासन से की है. नगर प्रशासन के सफाई कर्मचारी उसी जगह कचरा गाड़ी का कचरा डाल रहे है. यहां पतंजलि आरोग्य केंद्र, आयुर्वेदिक अस्पताल, खून जांच केंद्र, शैक्षणिक प्रतिष्ठान है. जब वहां के नागरिकों ने आरोग्य विभाग को शिकायत की तो यहां कचरा डालने का सफाई कामगारों को आदेश दिया गया है ऐसा कहां जा रहा है.

ऐसा ही मामला दोली चौक में भी दिखाई दे रहा है. दोली चौक में सरकार वाड़े के समीप ही सफाई कर्मचारी हाथ गाड़ी से कचरा डालते है. गंदगी फैलने से मलेरिया, डेंग्यु जैसे बिमारिया फैलने से नागरिकों में दहशत का माहौल है. मुख्य रास्ते पर कचरा डालनेवाले कर्मचारीयों पर कार्रवाई की जाए ऐसी मांग नागरिक कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.