Published On : Thu, Nov 20th, 2014

सावनेर : फुटपाथ दुकानदारों की सही व्यवस्था कर अतिक्रमण कार्रवाई करे!

Advertisement


सावनेर (नागपुर)
। नगर प्रशासन द्वारा फुटपाथ से गरीब दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने के नामपर पांच फुटपाथ पर बैठे दुकानदारों के लिए सही व्यवस्था की जाए और उनका व्यवसाय नष्ट करने पर रोक लगाई जाए तथा नगरी में सभी प्रकार के अतिक्रमण निकाले जाए. ऐसी मांग ज्ञापन द्वारा फुटपाथ दुकानदार संघ के संयोजक किशोर ढूंडेले ने की है.

नगर प्रशासन हमेशा अतिक्रमण कार्रवाई विशेष तौर पर गडकरी चौक से बाजार चौक तक ही करती है. बाक़ी जगह ऊपरी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी पल्ला झाड़ देते है. इस तरह का अनुभव दुकानदारों को हमेशा हो रहा है जिससे घर क्र.1 से आखरी तक और नगर के संपूर्ण प्रभाग वार्ड के रास्ते का अतिक्रमण निकालने की मांग तथा नगर प्रशासन को बिना डरे जो दुकानदारों ने अतिक्रमण किया है उनका भी अतिक्रमण हटाया जाए ऐसी मांग ज्ञापन द्वारा मुख्याधिकारी, नगराध्यक्ष, वि. सुनील केदार, जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पार्टी और विरोधी पार्टी नेता, पु.नि.शैलेश सपकाल से की गई है.

अगर नगर प्रशासन द्वारा उक्त मांगों पर ध्यान देकर कार्रवाई करते है तो ठीक है अन्यथा किशोर ढूंडेले ने आंदोलन करने का आवाहन किया है.

Atikraman2

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.