Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

वेकोलि ने रिकार्ड उत्पादन और डिस्पैच के साथ किया नव वर्ष का शुभारंभ

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने नये वर्ष 2019 के प्रथम दिन ही अब तक का सर्वाधिक रेक लोडिंग,कोयला-प्रेषण और उत्पादन का रिकॉर्ड कायम किया।वेकोलि ने अब तक का सर्वाधिक 36 रेक कोयला एक दिन में लोड किया। इसी तरह, कम्पनी ने अपने उपभोक्ताओं को 1,83,000 टन कोयले का रिकॉर्ड डिस्पैच किया।वेकोलि ने 2,04,000 टन कोयला उत्पादन किया, जो जनवरी माह में अब तक का सर्वाधिक है।

उल्लेखनीय है कि कम्पनी 1-15 जनवरी तक “कोयला प्रेषण पखवाड़ा” के क्रम में 1-7 जनवरी तक “रेल कोल सप्ताह” का भी आयोजन कर, रेलवे तथा वेकोलि के बीच समन्वय को और सुदृढ़ कर रही है।रेल कोल सप्ताह का शुभारंभ कल 36 रेक लोडिंग के साथ हुआ,जो दिसंबर 2018 के दौरान औसत 27 रेक था। यह टीम वेकोलि के संयुक्त प्रयास तथा सेंट्रल रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे एवं साउथ सेंट्रल रेलवे के सराहनीय योगदान और मदद से संभव हो सका है।

रेल कोल सप्ताह के दौरान, रेक लोडिंग में 33.33 % की यह वृद्धि रेलवे तथा वेकोलि द्वारा सभी क्षेत्रों की प्रत्येक साइडिंग स्तर पर संयुक्त सघन मॉनिटरिंग की सफलता है।रेलवे के चीफ ऑपरेशन मैनेजर से एडिशनल डिवीजन रेलवे मैनेजर तथ वेकोलि में उच्च प्रबंधन से ले कर साइडिंग इंचार्ज द्वारा उपभोक्ताओं तक कोयला पहुंचाने के लिए रेक की प्लेसमेंट, लोडिंग और मूवमेंट की मॉनिटरिंग की जा रही है। सेंट्रल रेलवे ने अब तक का सर्वाधिक 31 रेक तथा एसईसीआर ने 4 एवं एससीआर ने 1 एक रेक लोड किया। इससे महाजेनको को रिकॉर्ड 21 रेक, एमपीजेनको, गुजरात पॉवर हाउसेज, कर्नाटक एवं एनटीपीसी को 2-2 रेक तथा विभिन्न इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोजेक्ट्स को अन्य रेक के जरिये कोयले की आपूर्ति की गई।

इसका ज़िक्र यहां प्रासंगिक है कि 24 मार्च 2018 को कम्पनी सर्वाधिक 1,75,000 टन कोयला डिस्पैच कर सकी थी। 01 जनवरी 2019 को वेकोलि ने इससे अधिक कोयला प्रेषण किया।इसी प्रकार, गत वर्ष फ़रवरी में कम्पनी ने 2,00,000 टन कोयला- उत्पादन किया था, जो वेकोलि ने इस वर्ष के प्रथम दिन यानि 01 जनवरी, 2019 को ही कर दिखाया। मार्च 2018 में कम्पनी एक दिन में सर्वाधिक 32 रेक कोयला ही डिस्पैच कर सकी थी।

Advertisement

वेकोलि ने वित्तीय वर्ष 2018-19 की तीन तिमाही में ही उत्पादन में अब तक का सर्वाधिक 15.9 % तथा डिस्पैच में 13.4 % वृद्धि दर्ज किया है।

कम्पनी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि में, जून 2018 में प्रारंभ मिशन : डब्ल्यूसीएल 2.0 का बड़ा योगदान है, जो वेकोलि की मूलभूत आवश्यकताओं को ठीक करने के लिए शुरू किया गया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही के प्रारंभ में ही प्राप्त इन उपलब्धियों से उत्साहित टीम डब्ल्यूसीएल न केवल उत्पादन और कोयला प्रेषण का अपना लक्ष्य पूरा करेगी बल्कि बड़ी आसानी से इससे भी ज्यादा का रिकॉर्ड बनायेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.