Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

शहर में एथेलिटिक्स स्पर्धा का आयोजन 20 जनवरी से

Advertisement

-17 से लेकर 19 जनवरी तक होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट

नागपुर: खासदार क्रीड़ा महोत्सव में 17 जनवरी से लेकर 19 जनवरी तक जिलास्तरीय मेन्स और वूमेंस सीनियर ग्रुप और अंडर-17 के लड़के और लड़कियों का वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रतापनगर के समर्थ व्यायाम शाला में किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में मेन्स के 28 और वूमेंस के 12 ग्रुप शामिल होंगे. तो वही अंडर-17 में लड़कों के 28 और लकड़ियों के 18 ग्रुप इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे. यह टूर्नामेंट सुबह और शाम को होगा.

यह जानकारी बुधवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट के आयोजक सुनील हांडे की ओर से एसजेएएन में आयोजित पत्र परिषद में दी गई. इसमें नागपुर के बाहर की 12 टीमें शामिल होगी और सभी की रहने की व्यवस्था आमदार निवास में की गई है. इसमें 20 पंच मौजूद रहेंगे और करीब 422 खिलाड़ी इसमें शामिल रहेंगे. इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 1 लाख 84 हजार रुपए के कॅश प्राइज दिए जाएंगे.

इसके साथ ही अथेलिटिक्स स्पर्धा का आयोजन 20 जनवरी से लेकर 22 जनवरी को नागपुर यूनिवर्सिटी के सिंडर ट्रैक पर आयोजित किया जा रहा है. सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक यह चलेगी. 20 तारीख को इसका उद्घाटन होगा तो वही पुरस्कार वितरण 22 जनवरी को. इसमें 12, 14 ,16 और 18 साल के निचे के लड़के और लड़कियों के ग्रुप के साथ ही ओपन ग्रुप में मेन्स और वूमेंस के कुल विभिन्न प्रकार के हरएक ऐज के 4 रिले रेस का आयोजन होगा. यह जानकारी एसजेएएन में आयोजित पत्र परिषद् में पदाधिकारियों की ओर से दी गई.

Advertisement

इस दौरान डॉ. शरद सूर्यवंशी, अशफाक शेख, नगरसेवक निशांत गांधी, रामचंद्र वाणी मौजूद थे. इसमें कुल मिलाकर 3 लाख 38 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे. इसकी एंट्री फ़ीस 50 रुपए होगी और इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक लोगो को 15 जनवरी तक इनके मेल पर आवेदन करना होगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.