Published On : Thu, Apr 30th, 2015

मौदा : वेण्डरमीट- 2015 संपन्न

Advertisement

NTPC Wendor meet
मौदा (नागपुर)। 24 अप्रैल को यहा के समूह महाप्रबंधक के सभागृह में वेण्डरमीट- 2015 का आयोजन किया गया. समूह महाप्रबंधक वी. थंगपाण्डियन ने इस अवसर पर उपस्थित वेण्डरों को इस जागरूकता कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि एनटीपीसी द्वारा अपनी नई खरीद प्रक्रिया को और पारदर्षी एवं निश्पक्ष बनाने हेतु ठेकेदारों एवं सामग्री विक्रताओं का सूचीकरण किया जा रहा है. इसके लिए एनटीपीसी द्वारा एक बेवसाइट विकसित की गई है. सूचियन की प्रकिया 15.04.2015 से प्रारंभ की गई है. यह सूची बद्वता तीन वर्ष के लिए वैध होगी.

इस प्रक्रिया में एनटीपीसी के साथ पूर्व में सूचीबद् व वैण्डरों को भी पुनः आवेदन करना होगा. इस सूचीबद्वता कार्यक्रम से वेण्डरों और कम्पनी दोनों के लिए फायदे मंद होगा. इस से संबंधित जानकारियों को प्रेजेंटेशन द्वारा प्रदर्शित किया गया.

एनटीपीसी में वेण्डरों की सूचीबद्वता हेतु जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 190 वेण्डरों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व जागरूकता हेतु एक प्रेस मीट स्थानीय एवं राष्ट्रिय स्तर के समाचारपत्रों के प्रतिनिधियों के मध्य आयोजित किया गया था तथा समस्त समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाषित किया गया इसके साथ ही हाई-वे एवं मुख्य मार्गो पर बैनर्स द्वारा भी जानकरी प्रदान की गई थी.

Gold Rate
Feb20 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement