Published On : Mon, Jun 8th, 2020

शाबाश ! सोनू सूद ! हमें तुम पर गर्व है

Advertisement

सोनू सूद के नाम पत्र

नागपुर– बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने जिस तरह से लॉकडाउन में फंसे गरीब मजदूरों को उनके घर भेजा है. सोनू सूद को इसके लिए पूरे भारत भर में प्रशंसा की जा रही है. ऐसा ही एक पत्र सोनू सूद को दिल्ली जागरूक नागरिक मंच के महासचिव रघुराज सिंह धामा ने लिखा है. उन्होंने अपने इस पत्र में कहा है की जिस प्रकार बेसहारा, दुखी, परेशान, निर्धन प्रवासियों को सोनू सूद ने मदद की है.

वह मानवता की दृष्टि से एक अनोखी मिसाल है.पूरा राष्ट्र उनपर और उनकी टीम पर गर्व कर रहा है. उन्होंने कहा की निराश्रित प्रवासी अपने घर जाने को तरस रहे थे. सरकार जब स्तब्ध थी ऐसे समय में श्रमिकों और मजदूरों को रेल,बस और हवाईजहाज से सोनू सूद ने भेजा है. धामा ने अपने पत्र में कहा है की सूद ने अपने प्रयासों से धन जुटाया और विभिन्न माध्यमों से इनसे संपर्क कर अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्होंने इन गरीब लोगों को अपने घर पहुंचाया है.

Advertisement

उन्होंने सेवा की है और उनको राजनैतिक चक्र में फंसाना, घसीटना और राजनीती के चश्मे से देखना बहोत दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा की बॉलीवुड अथवा मोगा पंजाब ही नहीं वे पुरे भारत के सपूत है. जिससे आनेवाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेगी. उन्होंने आखरी में लिखा है. शाबाश ! सोनू सूद ! हमें तुम पर गर्व है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.