Published On : Mon, Jun 8th, 2020

ग्रामीण भाग में फ़ैल रहा संक्रमण, हिंगना तहसील में 14 कोरोना पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर– हिंगना तहसील में अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. इसमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है.फिलहाल 14 पॉजिटिव मरीज है. मुंबई और पुणे शहर से आए 70 लोगों की जांच आज की जानेवाली है.जिले के ज्यादातर तहसीलों में अब कोरोना संक्रमण होने के साथ ही अब दिन ब दिन मरीजों की संख्या बढ़ ही रही है. इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में पहचान रखनेवाले हिंगना तहसील को भी अब कोरोना संक्रमण ने घेर लिया है. हिंगना तहसील में कोविड सेंटर का निर्माण किया गया है. लोकमान्यनगर परिसर में कोरोना का पहला मरीज मिला.

इस मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद लोकमान्यनगर में 6 मरीज मिले. गुमगांव के पास वागदरा परिसर में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. गजाननगर परिसर में भी कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है.

लोकमान्यनगर में संपर्क में आए 10 लोगों के जांच के नमूने नेगेटिव आए है. गजानननगर परिसर में भी मरीज के संपर्क में आए 12 लोगों के नमूने नेगेटिव आए है. ग्रामीण भाग में मरीजों की संख्या बढ़ने से तहसील प्रशासन परेशान हो गया है.

कोरोना प्रतिबंधित क्षेत्र में शासकीय कर्मचारी कार्यरत है. रात दिन कर्मचारी अविरत सेवा दे रहे है. इसमें स्वास्थ, पुलिस, ग्रामपंचायत, आशासेविकाएं, आंगनवाड़ी सेविकाएं समेत अन्य विभाग के कर्मचारी भी शामिल है. इन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने क्या उपाय किए है. ऐसी जनहित याचिका कोर्ट में दाखिल की गई है. इसी पार्शवभूमिपर जिले में पहली बार हिंगना तहसील में प्रतिबंधित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों की जांच की गई है. बचे हुए सभी विभागों के कर्मचारियों की जांच बारी बारी से जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.