Published On : Wed, Sep 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अमेरिका से WCL की RESCUE TEAM लौटी

Advertisement

– CIL का सफल प्रतिनिधित्व करने के लिए CMD मनोज कुमार ने थपथपाई पीठ

नागपुर– अमेरिका, वर्जीनिया में 10 से 16 सितंबर, 2022 तक आयोजित 12 वीं अंतरराष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता- 2022 (IMRC – 2022) में WCL की टीम ने खान बचाव कौशल श्रेणी (Mines Rescue Skill Category) में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की रेस्क्यू टीम ने कोल इंडिया लिमिटेड का प्रतिनिधित्व किया। वेकोलि के विभिन्न क्षेत्रों से 10 कर्मी इस टीम का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय खान बचाव प्रतियोगिता-2022 में 09 देशों की 22 टीमों ने भाग लिया।

जीत के पश्चात रेस्क्यू टीम ने अमेरिका से लौट कर आज 26.09.2022 को सीएमडी मनोज कुमार से भेंट की। श्री कुमार ने टीम की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया की इस जीत से कंपनी के रेस्क्यू कर्मियों का मनोबल मजबूत होगा तथा सभी को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। टीम से संवाद के दौरान उन्होंने विजेता टीम को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुभव को सभी के साथ साझा करने को कहा।

Advertisement

भेंट के दौरान निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह एवं महाप्रबंधक (खनन/ रेस्क्यू) पी. के. चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने रेस्क्यू टीम के इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई दी.

ज्ञात हो कि WCL की रेस्क्यू टीम ने वर्ष 2018 में भी आईएमआरसी में “मोस्ट एक्टिव रेस्क्यू टीम” का खिताब हासिल किया था। वेकोलि रेस्क्यू विभाग ने अपने कौशल की कसौटी पर खरा उतरते हुए कई स्थानों पर जान-माल की रक्षा की है। विशेषकर परासिया में पेट्रोल पंप के पास गहनों के दुकान में आग बुझाना, नागपुर वीएनआयटी में प्रदर्शनी के दौरान एक छात्रा की जान बचाना, भद्रावती में तेल के गोडाउन में आग बुझाने का कार्य अदि उल्लेखनीय है।

आईएमआरसी 2022 में वेकोलि की ओर से बी. शिवकुमार, मुख्य प्रबंधक (खनन), दिनेश बिसेन, सुपरिंटेंडेंट (रेस्क्यू), शेख मुजाहिद आजम, मुख्य प्रबंधक (खनन), एम. विष्णु, सहायक प्रबंधक (खनन), तेज बहादुर यादव, माइनिंग सरदार, संतोष पाटले, ओवरमैन, आशीष मेंशेलारे, माइनिंग सरदार, हरिचंद रायसोनिया, माइनिंग सरदार, पुष्पराज विश्वकर्मा, माइनिंग सरदार एवं राजेश पाठे, माइनिंग सरदार विजेता टीम में शामिल थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.