Published On : Wed, Sep 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

पुलिस एथलेटिक लीग में पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर की महिला खिलाड़ी अव्वल

Advertisement

१४ स्वर्ण पदक प्राप्त कर बेटियों ने बढ़ाया नागपुर का गौरव

नागपुर : १६ से १८ सितंबर तक नाशिक में हुई इंडियन एथलेटिक लीग में क्लिक टू क्लाउड के सहयोग से और बेटियां शक्ति फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क पुलिस, सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर में महिला खिलाडियों का वर्चस्व रहा. स्पर्धा में सम्मिलित छह महिला खिलाडियों ने विभिन्न खेल में नौ स्वर्ण पदक, चार रजत, एक कांस्य पदक प्राप्त कर अपना वर्चस्व निर्माण किया.

बेटियां शक्ति फाउंडेशन नागपुर द्वारा क्लिक टू क्लाउड के सहयोग से नागपुर विभाग के ग्रामीण युवतियों को निशुल्क निवासी पुलिस सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर दिया जा रहा हैं. इस शिविर की महिला खिलाड़ी निकिता सराटे ने एक स्वर्ण, एक रजत, मोहिनी नांदुरकर ने एक स्वर्ण, एक रजत, विजयालक्ष्मी कटरे ने दो स्वर्ण, वंशिका ठाकरे ने दो स्वर्ण समीक्षा बागडे ने एक स्वर्ण, एक रजत, स्वाति पवार ने दो रजत पदक अन्य सामूहिक क्रीड़ा स्पर्धा में दो स्वर्ण ऐसे कुल चौदह पदक प्राप्त हुए हैं.

सभी महिला खिलाडियों ने अपने सफलता का श्रेय प्रशांत मिश्रा, संपदा अनिकेत पाठक, ईश्वर देशमुख क्रीड़ा महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा नायडू, पंकज धवन, विजय राउत आदि प्रशिक्षकों को दिया हैं.

Advertisement

सभी महिला प्रशिक्षकों को वरिष्ठ शारीरिक प्रशिक्षक चंद्रकांत महाडिक, पूर्व सैनिक अमोल राउत, पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी चायना डे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.