Published On : Fri, Sep 29th, 2017

वेकोलि में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement


नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह 29 सितम्बर2017 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) बी.के मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार एवं निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) टी.एन. झा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज वेकोलि के डी. बिश्वास, महाप्रबंधक (खनन/सतर्कता), आर. पी. शर्मा, महाप्रबंधक (उत्खनन), आर. पी. गांधी, मुख्य प्रबंधक (वित्त),  दिलीप भट्ट, वरिष्ठ डाटा एंट्री ऑपरेटर, विजय टेकाम, संजीव गजभिये सेवानिवृत्त हुए।

समारोह में वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ए. के. सिंह, विभागाध्यक्ष(कल्याण)/सीएसआर) के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रियेशा चौरसिया, उप प्रबंधक ने किया।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement