Published On : Wed, Jun 8th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि में 500 से अधिक पौधों का रोपण

Advertisement

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वेकोलि द्वारा कई पहल की जाती रही हैं। इसी कड़ी में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान आज वेकोलि में 500 से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। यह मुहिम वेकोलि मुख्यालय के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में चलाई गई।

वेकोलि मुख्यालय में आयोजित वृक्षारोपण के कार्यक्रम में सीएमडी श्री मनोज कुमार ने पौधारोपण कर इस मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण किया।

Gold Rate
Feb 14th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,48,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (खनन/पर्यावरण) श्री कौशिक चक्रवर्ती, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के तकनीकी सचिव श्री तरुण कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (खनन) आलोक ललित कुमार, महाप्रबंधक (कार्मिक/जनसंपर्क) श्री पी. नरेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक श्री सतीश गबाले, निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव श्री अनिल कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण प्रमुखता से उपस्थित रहे।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement