Published On : Mon, Oct 26th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

RTI से खुलासा : WCL में यूनिफॉर्म के लिए 12,500 रुपये एडवांस, कार्यालय में धूम्रपान-नशा पर पाबंदी के लिए कोई जांच समिति नहीं

- राजीव रंजन कुशवाहा
Advertisement

– कोल इंडिया ने बदला ड्रेस कोड – अब 3 जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए बिल जमा करने को 2 महीने का समय, ग्रे-मैरून शर्ट और काली पैंट अनिवार्य, राजीव रंजन कुशवाहा की RTI के जवाब में WCL मुख्यालय ने दिए दस्तावेज

RTI से खुलासा : WCL में यूनिफॉर्म के लिए 12,500 रुपये एडवांस, कार्यालय में धूम्रपान-नशा पर पाबंदी के लिए कोई जांच समिति नहींनागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), नागपुर मुख्यालय से जुड़े एक सूचना का अधिकार (RTI) प्रकरण में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। नागपुर निवासी राजीव रंजन कुशवाहा द्वारा 3 सितंबर 2026 को दायर RTI आवेदन (पत्र क्रमांक वेकोलि/जआ/सुकाअ/2026/6719) के जवाब में WCL के औद्योगिक संबंध विभाग ने नोटिंग शीट और दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं।

WCL के वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं./औ.सं./एसई) द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी नोटिंग (संख्या वेकोलि/औ.सं./2026/346) के अनुसार 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी।

RTI में क्या मांगा गया था और क्या मिला जवाब –

1. यूनिफॉर्म से संबंधित SOP/GR : WCL ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के संशोधित आदेश की प्रतिलिपि संलग्न की है।
2. कार्यालय/खान परिसर में धूम्रपान, शराब/नशा, गुटखा-पान मसाला सेवन पर प्रतिबंधात्मक आदेश : WCL ने जवाब दिया कि इससे संबंधित SOP/GR वेकोलि के प्रमाणित स्थायी आदेश (Standing Order) के तहत है जो वेकोलि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
3. नियम उल्लंघन पर सजा का प्रावधान : बिंदु क्रमांक 02 के अनुसार कार्रवाई का प्रावधान उसी स्थायी आदेश में है।
4. जांच दल/समिति के गठन की जानकारी : WCL प्रबंधन ने स्पष्ट लिखित में कहा – “वर्तमान में वेकोलि मुख्यालय, नागपुर में प्रबंधन द्वारा कोई जांच दल/समिति/उड़नदस्ता नियुक्त नहीं किया गया है।”
5. जांच और दंडात्मक कार्रवाई का वर्षवार विवरण : बिंदु 4 के अनुसार कोई समिति ही गठित नहीं है, इसलिए विवरण का प्रश्न नहीं उठता।

Advertisement

यह जानकारी उप महाप्रबंधक (भा.सं./औ.सं.) के समक्ष प्रस्तुत कर जन सूचना अधिकारी को भेजी गई है, जिसकी प्राप्ति 17 सितंबर 2026 को हुई।

कोल इंडिया का नया यूनिफॉर्म ड्रेस कोड क्या कहता है ?

RTI के साथ संलग्न CIL के कार्यालय ज्ञापन (संदर्भ : CIL/C-5B/JBCCI-XI/Uniform Dress-Code/20, दिनांक 28.04.2026) के अनुसार बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 490वीं बैठक में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जो 6 जून 2025 के पुराने आदेश में बदलाव है –

क्लॉज 4(a) : अब कर्मचारियों को प्रति वर्ष तीन या अधिक जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए 12,500 रुपये का एडवांस मिलेगा।
क्लॉज 4(c) : पहले बिल एक महीने में जमा करना होता था, अब “दो महीने” के भीतर GST बिल जमा करना अनिवार्य होगा, नहीं तो एडवांस वेतन से वसूल लिया जाएगा। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एडवांस के दो महीने के भीतर या अंतिम वेतन से पहले, जो भी पहले हो, बिल जमा करना होगा।
क्लॉज 5(a) : यूनिफॉर्म का विवरण Annexure-A (Revised) में दिया गया है।

ड्रेस स्पेसिफिकेशन (Annexure-A Revised) :

– पुरुष कर्मचारियों के लिए : ग्रे फॉर्मल शर्ट – 3, ब्लैक फॉर्मल पैंट – 3
– महिला कर्मचारियों के लिए 3 विकल्प :
विकल्प-1 : ग्रे/मैरून फॉर्मल शर्ट + ब्लैक पैंट
विकल्प-2 : ग्रे/मैरून कुर्ता/कमीज, ब्लैक सलवार और दुपट्टा
विकल्प-3 : ग्रे/मैरून साड़ी और ब्लैक ब्लाउज
महिला कर्मचारी इनमें से किसी भी विकल्प या संयोजन को चुन सकती हैं, न्यूनतम 3 जोड़ी अनिवार्य।

– कलर कोड : ग्रे – PMS 444, मैरून (केवल महिला) – PMS 209, ब्लैक पैंट – PMS 426 (PMS – पैंटोन मैचिंग सिस्टम)।

यह पूरा आदेश WCL मुख्यालय, सिविल लाइंस, नागपुर के Sr. Manager (HR), IR/SE द्वारा eOffice से जारी किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.