
जानकारी के मुताबिक, रात करीब साढ़े 12 बजे शुभम मोटघारे जूते उतारने के बाद बालकनी से घर के अंदर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई। उस वक्त उनकी पांच वर्षीय बेटी आरत्या भी दरवाजे के पास मौजूद थी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
घटना के बाद परिसर के CCTV फुटेज की जांच की गई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मोपेड पर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से फायरिंग की गई।
फायरिंग के पीछे किसका हाथ है और हमलावरों का मकसद क्या था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शुभम मोटघारे ने भी किसी व्यक्ति पर सीधे तौर पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
घटना के बाद वाठोडा इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



