Published On : Tue, Aug 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

वाठोडा पुलिस ने घरफोड़़ी और वाहन चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का माल बरामद

Advertisement

Auto Draft

नागपुर: वाठोडा थाना क्षेत्र में घरफोड़़ी और वाहन चोरी की वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वाठोडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार अपराधों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और चांदी के आभूषण समेत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये का माल बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त की रात खरबी के देवश्री नगर में प्रणय चौरे के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी घर से नकदी और चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद दानिश अली, सय्यद सलमान और मोहम्मद अर्शद उर्फ नाबालिग साजिद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने घरफोड़़ी के साथ ही वाठोडा थाना क्षेत्र से तीन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीनों मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।

Advertisement

वाठोडा पुलिस की इस कार्रवाई से कुल चार अपराधों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.