Published On : Tue, Aug 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा, पीएफ-ईएसआईसी और नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन

Advertisement

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा, पीएफ-ईएसआईसी और नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन

नागपुर: हिंगना रोड स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी के बाहर डी ग्रुप के कर्मचारियों ने पीएफ, ईएसआईसी और नौकरी से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने वेतन से पीएफ और ईएसआईसी की नियमित कटौती करने तथा तीन साल बाद कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की व्यवस्था बंद करने की मांग की है।

कर्मचारियों का आरोप है कि फैक्ट्री में उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका कहना है कि इन मांगों को लेकर पिछले चार महीनों से प्रबंधन के साथ बातचीत चल रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

समाधान नहीं होने के बाद कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर आंदोलन शुरू किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित रूप में स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के चलते कंपनी के बाहर तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत जारी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.