Published On : Wed, Oct 10th, 2018

बस किराया वृद्धि के खिलाफ श्रीराम सेना का आंदोलन

Advertisement

नागपुर: डीज़ल दर वृद्धि और घाटे में चल रही मनपा परिवहन सेवा से उबरने के लिए मनपा प्रशासन ने बस किराया वृद्धि करने का निर्णय लिया। शहर के आम नागरिकों की रक्तवाहिनी के दर में वृद्धि से नाराज़ श्रीराम सेना ने आज मनपा मुख्यालय में जमकर आंदोलन किया।

हाल ही में कुणाल पूरी को श्रीराम सेना की नागपुर शहर युवा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूरी और श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश सफेलकर के नेतृत्व में आम नागरिकों की आपकी बस का २५ % किराया वृद्धि के खिलाफ आज मनपा मुख्यालय में नारेबाजी सह आंदोलन किया गया।

क्यूंकि परिवहन सभापति अनुपस्थित थे इसलिए उनकी जगह परिवहन व्यवस्थापक ने आंदोलनकारियों से निवेदन स्वीकारी। आंदोलनकारियों ने मनपा प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर बस किराए में बढ़ोतरी की गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। क्यूंकि बस में अत्यंत गरीब तबके के नागरिक रोजाना सफर करते हैं।आंदोलन में शहर के सैकड़ों युवा उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.