Published On : Wed, Oct 10th, 2018

क्वेटा काॅलोनी में 44 वें पारंपरिक रास गरबा की धूम

Advertisement

नागपुर: श्री नवरात्र महोत्सव मंडल, क्वेटा काॅलोनी लकड़गंज में 44वें रास गरबा महोत्सव का उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। मंडल द्वारा प्रतिवर्ष शास्त्रोक्त व गुजराती परंपराओं के अनुरूप गरबा उत्सव मनाया जाता है जिसमें महिलाएं और पुरुष भारी संख्या में शामिल होते हैं।

नवरात्र के पहले दिन अमृत आचार्य के निवास स्थान में घट स्थापना की गई। यजमान गिरीश मेहता परिवार, विजय विनोद नाग्रेचा परिवार ने श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न कराई। नवरात्र प्रांगण में चांदी गरबा स्थापना रास मंडप में की गई। प्रारंभिक आरती व रास गरबा की शुरुआत की गई। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से भक्तिमय गरबा नृत्य की शुरुआत होगी। महाअष्टमी बुधवार 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी। जिसके उपरांत दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन विजया दशमी गुरुवार 18 अक्तूबर को किया गया है। गुरुवार को ही सुबह 9 बजे होम हवन पूजन प्रारंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 1 बजे होगी । श्री माता जी के महाप्रसाद का आयोजन शुक्रवार 19 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से किया गया है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्यक्रम का सफल बनाने के लिये अध्यक्ष मुकेश कामवानी, महासचिव प्रफुल्ल गणात्रा, सचिव आकाश आचार्य, उपाध्यक्ष रामराज नाडार, अल्केश सेलानी, हरि सारडा, कोषाध्यक्ष भरत सोनी, सहसचिव गिरीश मेहता, राजू आचार्य, चंद्रकांत नथवानी, सहकोषाध्यक्ष विजय नाग्रेचा, आनंद कारिया, धनराज पुरोहित, कार्यकारिणी सदस्य वखारिया, आशीष नेब, महेश कंधारी, सुनील अग्रवाल, किशन वर्मा, रोहित सेजपाल, अनिल अग्रवाल, दीपक कमवानी, मनोज असावा, धर्मेंद्र आचार्य, मनोनित सदस्य किरीट कारिया, सुरेश पटेल, अजय कामदार, डा. नरेश नेब, सलाहकार समिति के राजेंद्र राठी, किशोर गणात्रा, विपिन वखारिया, प्रवीण दाठिया, विनोद नाग्रेचा, जमनादास कानाबार, राजू टांक, स्थायी आमंत्रित सदस्य जीतेंद्र लाल, किरीट कक्कड़, परेश मेहता, विवेक शुक्ला, भरत पुरोहित, रवि नाडार, राजू माहेश्वरी, सुनील हजारे, हंसमुख रायचड़ा, आशीष पलांदुरकर, सतीश गेदुरानी, जयेश रामखियानी, जयेश सेजपाल, गौरव बतरा, राधेश्याम चचड़ा, विराग जोशी, मनीष मनसाता, सुनील चचड़ा, अनिल मुनियाल, लाखानी, भोला पटेल, मनीष हुडिया, विनय व्यास, निर्मल गुरिया, नितिन पारेख, गोपी वर्मा, भरत नाग्रेचा, करन वर्मा, राजकिशोर शाहू, चेतन सावला, दिनेश चचड़ा, प्रमोद हुडिया, संतोष शाहू, सागर वर्मा, राजेश डेगे अथक प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges